फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fire in income tax department rajasthan

जयपुर में आयकर भवन में आग, रिकॉर्ड स्वाह होने की आशंका

Sat, 20 May 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
fire in income tax department rajasthan
income tax jaipur - फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर में स्टैच्यू सर्किल स्थित आयकर विभाग में शनिवार दोपहर को आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार,आयकर भवन के पीछे की तरफ तीसरी मंजिल पर शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। धुआं देखकर इसकी सूचना अशोक नगर थाना पुलिस और दमकल को दी गई। जब तक दमकल पहुंची आग ने बढ़ गई। शनिवार को छुट्टी होने से कर्मचारियों और लोगों की आवाजाही नहीं थी। जब यहां आग लगी तब इस मंजिल पर कोई नहीं था लेकिन, आग बुझाने के प्रयास में एक कर्मचारी को चोट आने की जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन


दमकल की पांच गाड़ियां ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन, धुआं काफी देर तक रही। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस आग में आयकर विभाग का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड स्वाह होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed