{"_id":"59fed68e4f1c1bf2538bac8b","slug":"fire-broken-out-in-a-car-which-was-parked-near-a-petrol-pump-in-kota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के पास कई दिनों से खड़ी कार में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के पास कई दिनों से खड़ी कार में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
धूं-धूं कर जलती कार
- फोटो : Amar Ujala
कई दिनों से पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कोटा के रंगबाड़ी इलाके के बालाजी मार्केट में बीती देर रात एक कार में आग लग गई। घटना के बाद आसपास जमा हुए लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन उससे पहले ही कार धूं-धूं कर जल उठी । बताया जा रहा है कि यह कार बीते कई दिनों से इस इलाके में खड़ी हुई थी, लेकिन रात को अचानक कार में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गनीमत ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

Trending Videos
एक चिंगारी से धधक उठा था पेट्रोल पंप
कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
ये घटना ठीक उसी जगह हुई है जहां आज से 9 महीने पहले महज एक चिंगारी से पूरा का पूरा पेट्रोल पंप ही धधक उठा था। उस भीषण अग्निकांड के बाद पूरे के पूरे पेट्रोल पंप का नए सिरे से निर्माण कराया गया था। आज फिर जरा सी लापरवाही के कारण ये पेट्रोल पंप किसी बड़े हादसे का फिर से शिकार हो सकता था।