{"_id":"590dcc1c4f1c1bd210441ed5","slug":"fire-broke-out-in-container-65-bikes-burnt-down-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब धूंधूं कर एक साथ जल गईं 65 बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब धूंधूं कर एक साथ जल गईं 65 बाइकें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 May 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
बाइकों से भरे कंटेनर में आग लगने के बाद निकलता धुआं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके में शनिवार दोपहर मोटरसाईकिलों से भरे एक कंटेनर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से कंटेनर में रखी करीब 65 बाइकें जलकर खाक हो गई।
आग पर ग्रामीणों ने पानी के टेंकर की मदद से काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लगभग सभी बाइकें जलकर राख हो चुकि थी। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टीवीएस व होंडा कंपनी की बाइकों से भरा कंटेनर चेन्नई से पंजाब के होशियारपुर के लिए रवाना हुआ था। कंटेनर में 65 बाइकें थी। खंडेला कस्बे में पलसाना रोड पर विद्युत निगम कार्यालय के पास अचानक कंटेनर में आग लग गई। चालक को इसका पता लगने पर उसने कंटेनर को साइड में खड़ा कर दिया।
आग की लपटें उठती देखकर लोग दौड़ कर आए और पानी के टेंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान दमकल को भी फोन कर दिया गया। बाद में करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया,लेकिन तब तक बाइकें जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
चालक के मुताबिक आग से करीब 35 बाइकें तो पूरी तरह से राख हो गई थी तथा बाकी बाइकें भी जल गई।