{"_id":"59ec3f134f1c1b72548b8584","slug":"fire-broke-out-in-4-shops-due-to-short-circuit-in-jaisalmer-vendors-bears-lakhs-of-loss","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक,नहीं पहुंची दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक,नहीं पहुंची दमकल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर जिले में बीते दो दिनों में तीन तीन आगजनी की घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जैसलमेर में स्थित परमाणु नगरी पोकरण के फलसूंड गांव में शनिवार रात चार दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग पर काबू पाए जाने तक चारों दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हैरानी की बात ये है कि इस बड़े कस्बे में दमकल की व्यवस्था नहीं होने से आग को समय पर नहीं बुझाया जा सका।
जानकारी के अनुसार फलसूण्ड के मुख्य चौराहे पर शिव सड़क मार्ग पर एक बाजार में ऊपर की मंजिल पर बनी चार दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। ये सभी दुकानें शिव सड़क मार्ग पर नन्द किशोर राठी नामक शख्स की थी जो कि उसने दूसरों को किराए पर दे रखी थी।

इतना बड़ा कस्बा फिर भी दमकल की कोई व्यवस्था नहीं
आगजनी
- फोटो : Amar Ujala
बताया गया है कि शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से दुकानों में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर लोग अपने घरों से भागकर आए और बामुश्किल विद्युत सप्लाई बंद करवाई जिसके बाद बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि नीचे वाले दुकान मालिकों ने डर के मारे अपनी दुकानें खाली करना शुरू कर दिया था।
ग्रामीणों व व्यापारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन संसाधन नहीं होने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल को सूचना देने के बाद भी समय पर दमकल नही पहुंचने से दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। फलसूण्ड जैसे बड़े कस्बे में दमकल की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया।