{"_id":"596b17f94f1c1b310f8b4a2f","slug":"fire-broke-out-at-plywood-factory-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाइवुड फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाइवुड फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करती दमकल की गाड़ियां
- फोटो : amar ujala
सीकर जिले के रींगस कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्ट्री में आज सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग पर आठ दमकलों की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
रींगस पुलिस के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित तिरुपति प्लाईवुड फैक्ट्री में रविवार अलसुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका, रीको, चौमूं , कालाडेरा और खाटूश्याम जी मंदिर कमेटी से दमकल मंगवाई गई। आग इतनी तेज थी कि आठ दमकलों को काबू पाने में पांच घंटे का समय लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।