{"_id":"59eddeb84f1c1bec538b8b99","slug":"final-hearing-in-court-asaram-appeared-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हंसते हुए आसाराम बोला..अपनी तो हर दिन दिवाली है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसते हुए आसाराम बोला..अपनी तो हर दिन दिवाली है
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
asaram bapu
- फोटो : file photo
नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम का मामला में आज भी अंतिम बहस नहीं हो सकी। अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से समय मांगा गया, जिस पर सुनवाई को 25 अक्टूबर तक मुलतवी कर दिया गया।
बचाव पक्ष के सभी गवाहों के बयान पूरे होने के साथ मामला अंतिम बहस के लिए आज रखा गया था। आसाराम को आज जब कोर्ट में पेश किया गया तो समर्थकों ने पुलिस को परेशान कर दिया। पुलिस बार-बार उनको कोर्ट परिसर से हटा रही थी, लेकिन समर्थक हटने को तैयार नहीं थे।
इससे पहले आसाराम ने कोर्ट में जाते समय कहा कि अपने लिए तो हर दिन दिवाली है, जिसने अपने आप को प्रभु के हवाले कर दिया है।

Trending Videos
...आसाराम की दिनचर्या बन गया
आशाराम बापू
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि 01 सितम्बर 2013 को नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में छिन्दवाडा के आश्रम से आसाराम को गिरफ्तार कर पुलिस जोधपुर लेकर आई थी। तब से आज दिन तक आसाराम जोधपुर की सेंट्रल जेल में ही बंद है। रोजाना पेशी पर आना जाना आसाराम की दिनचर्या बन गया है, लेकिन अब अंतिम बहस के साथ आसाराम का कोर्ट में आना कम हो जाएगा। इस मामले में जहां अभियोजन ने 44 गवाहों के बयान करवाए, वहीं बचाव पक्ष की ओर से 31 गवाहों के बयान करवाए गए हैं।