फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   filmi planning of girlfriend to meet her boyfriend

Boy Friend से मिलने के लिए बनाई जबरदस्त प्लानिंग, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Sun, 20 Aug 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
filmi planning of girlfriend to meet her boyfriend
अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए लड़की ने ऐसी प्लानिंग की, जिसे जानकर एक बार तो पुलिस भी दंग रह गई। 
विज्ञापन


कोटा के रंगबाड़ी योजना में मौसी के घर पर रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रही लड़की ने मूलत: टोंक जिले की रहने वाली है। वह वापस टोंक जाना चाहती थी और इसकी वजह उसका ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। ब्वॉयफ्रेंड भी टोंक में रहता है और उस उससे मिलने के लिए टोंक जाना चाहती थी। इसके लिए पहले उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड वीरेंद्र को कोटा बुलाया और एक लूट की कहानी रची। वीरेंद्र के दोस्तों ने इस पूरी फिल्मी कहानी में उनका साथ दिया।

लड़की ने यह रची कहानी

filmi planning of girlfriend to meet her boyfriend
दरअसल लड़की का मानना था कि उसके साथ कोई ऐसी घटना हो जाए, जिससे मौसी उसे वापस घर भेज दे। इसके चलते उसने अपने साथ लूट होने की कहानी तैयार की।  

लड़की ने घर लौटकर बताया कि वह आॅटो से जा रही थी तो रास्ते में तीन युवकों ने उससे बैग छीन लिया। इसके चलते मौसी उसे महावीर नगर थाने लेकर पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी तो यह मामला झूठा लगा। लड़की से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। 
उसने बताया कि बैग उसने ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को सौंप दिया। उसने पुलिस के सामने लड़की ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed