{"_id":"58ff111a4f1c1b9228c0cc2f","slug":"film-welcome-to-lahore-shooting-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर के चांदनी चौक को बनाया 'लाहौर', फिर ये हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर के चांदनी चौक को बनाया 'लाहौर', फिर ये हुआ...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग में मचा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में सिटी पैलेस के पास चांदनी चौक में मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। दरअसल यहां वेलकम टू लाहौर की शूटिंग चल रही थी और इसके लिए लाहौर के बाजार का सेट तैयार किया गया था।
चांदनी चौक को पाकिस्तान के प्रमुख शहर लाहौर और कराची के बाजार का लुक देने यहां उर्दू में लिखे बोर्ड एवं पोस्टर लगाए गए। इनकी वजह से यहां धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्थलों के बोर्ड एवं कुछ जगह परिसर ढक गए। मौके पर मौजूद लोगों ने फिल्म यूनिट के कर्ताधर्ताओं से शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर दिया।
इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और हंगामा शुरु हो गया। धरोहर बचाओ समिति से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। लोगों ने यहां विवादास्पद बोर्ड और बैनरों को हटा दिया और तोड़फोड़ कर दी। जमकर नारेबाजी की। पुलिस भी मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगों को वहां से हटाया। बाद में शूटिंग बंद करा दी।
विज्ञापन
इस मामले में धरोहर बचाओ समिति के भारत शर्मा ने बताया कि धरोहर बचाओ समिति के भारत शर्मा ने बताया कि चांदनी चौक में बिना किसी परमिशन के शूटिंग की जा रही थी और मंदिर व ऐतिहासिक धरोहरों को बोर्डों को ढ़क दिया गया। वहां लाहौर का सीन बनाया गया। जिसे लेकर लोगों ने विरोध किया। हमने प्रशासन से कहकर शूटिंग रुकवाई। वहां से पोस्टर व बोर्डों को हटाया गया। इस दौरान शूटिंग की यूनिट के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई।
चांदनी चौक के साथ—साथ चारदरवाजा, ब्रह्मपुरी और जयगढ़ में भी इस फिल्म की शूटिंग सुबह छह बजे के आसपास हुई। इन जगहों पर भी पाकिस्तानी शहरों के सेट लगाए गए। पुलिस का कहना है कि इन स्थानों पर शूटिंग के लिए अनुमति ले रखी थी।