फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   figures of casualties increased in bikaner road accident tragedy

बीकानेर दुखांतिका: मरने वालों की संख्या हुई 9, बस छोड़कर भागा ड्राइवर गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 12:31 PM IST
figures of casualties increased in bikaner road accident tragedy
noida car accident
एक बस और पिकअप गाड़ी में आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में जान गंवाने वालों की संख्या अब 9 तक पहुंच गई है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जारी 30 घायलों में से 3 लोगों ने देर रात दम तोड़ दिया। वहीं पिकअप को टक्कर मारने वाली लोक सेवा परिवहन की बस से हादसे के बाद भाग जाने वाले ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



बीकानेर के नोखा कस्बे में हुए इस दर्दनाक हादसे में पिकअप में अवैध रूप से भरी 30 सवारियां इस दुर्घटना का शिकार हो गईं, जहां बच्चे व महिला सहित छह जनों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 3 अन्य लोगों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।


बताया गया है कि पिकअप गाड़ी में सवार करीब 30 लोग अपने किसी रिश्तेदार के यहां से मृत्युभोज में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे कि रास्ते में सोमलसर के पास सामने से आ रही लोकसेवा परिवहन की बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नोखा के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से कई गंभीर रूप से घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

धड़ से अलग पड़ा था सिर, मची हुई थी चीख पुकार

figures of casualties increased in bikaner road accident tragedy
Road Accident
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद का नजारा काफी दर्दनाक था, जहां पिकअप सवार कुछ लोगों की लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं, तो वहीं घायलों में मदद के लिए चीख पुकार मचा हुआ था। एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हुआ पड़ा था ​और उस मंजर को देखने के बाद तो लोगों में भय व्याप्त हो गया। 

बस और पिकअप के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई है और फिलहाल पुलिस हादसे की जांच करने में जुट गई है।

इनकी गई जान

figures of casualties increased in bikaner road accident tragedy
प्रतीकात्मक चित्र
मृतकों में दो महिला और एक बच्चा भी शामिल है जिनमें  मुकेश (12),सुगनीदेवी (55),सुशीला (20),मांगीलाल(65) निवासी देसलसर, दानाराम (42) निवासी देशनोक, मुकेश (12), सीताराम (25), सुवरी (17) सभी निवासी नोखा, सुशीला (20) खरिया-बास लूणकरणसर, रावणाराम (75) मालाराम (35) की मौत हो गई। 

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed