{"_id":"59fd32e14f1c1bd8538bad0c","slug":"fighter-jet-mig-27-stuck-at-jodhpur-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिग-27 लैंड करते हुए क्षतिग्रस्त, रनवे उखड़ा, पांच-सात घंटे फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिग-27 लैंड करते हुए क्षतिग्रस्त, रनवे उखड़ा, पांच-सात घंटे फंसे रहे यात्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
देशभर में अधिकतर एयरपोर्ट ऐसे हैं जहां एक ही रनवे है। इस कारण कई बार रनवे में समस्या होने का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है।
ऐसा ही कुछ शुक्रवार को जोधपुर में हुआ। जबकि लैंड करते हुए एयरफोर्स का फाइटर जेट मिग-27 क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारों के अनुसार लैंडिंग के दौरान मिग-27 का नोज व्हील टूटकर अलग हो गया और जेट का अगल हिस्सा रनवे पर करीब 500 मीटर तक रगड़ खाता रहा।
इससे निकली चिंगारी के कारण फाइटर जेट ने आग पकड़ ली। हालंकि मौके पर मौजूद एयरफोर्स की फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Trending Videos
नियमित उड़ान पर था मिग
फाइल फोटो।
मिग-27 अपनी नियमित उड़ान पर था और वापस लौटा था। लेकिन रनवे क्षतिग्रस्त होने के कारण जोधपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन रात करीब 10 बजे तक प्रभावित रहा। दोपहर बाद हुए इस हादसे कारण रनवे को सही करने में करीब आठ घंटे लग गए।
इस कारण एयर इंडिया, स्पाइसजेट और सुप्रीम एयरलाइंस की फ्लाइट प्रभावित हुई और करीब 300 यात्री जोधपुर एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। अधिक देरी के कारण सुप्रीम एयरलांइस की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।
इस कारण एयर इंडिया, स्पाइसजेट और सुप्रीम एयरलाइंस की फ्लाइट प्रभावित हुई और करीब 300 यात्री जोधपुर एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। अधिक देरी के कारण सुप्रीम एयरलांइस की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।