फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fight between workers at Jaipur BJP headquarters

Rajasthan: भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बीच हाथापाई, उपाध्यक्ष-महामंत्री पर पैसे लेकर पद देने का आरोप

Mon, 19 Dec 2022 01:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 19 Dec 2022 01:15 PM IST
सार

बीजेपी कार्यकर्ता ने जयपुर शहर उपाध्यक्ष और महामंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ता का कहना है कि पद के बदले मुझसे पैसों की मांग की गई।

विज्ञापन
Fight between workers at Jaipur BJP headquarters
भाजपा नेता और कार्यकर्ता में लड़ाई - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में भाजपा उपाध्यक्ष और कार्यकर्ता में जमकर हाथापाई हुई। कार्यकर्ता ने जयपुर शहर उपाध्यक्ष पर पैसे देकर पद देने का आरोप लगाया। जिसके बाद बहस हो गई और कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा मुख्यालय में शनिवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए थे। इसी दौरान भाजपा शहर उपाध्यक्ष अजय पारीक की कार्यकर्ता विजय बालानी से बहस हो गई। कार्यकर्ता ने उपाध्यक्ष पर पैसे लेकर पद देने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों में हाथापाई और गाली गलौज हुई। मौके पर मौजूद शहर महामंत्री कुलवंत सिंह ने मामला शांत करवाने की कोशिश की लेकिन बालानी ने उन पर भी रुपए देकर रुपए लेकर पद नहीं देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


बीजेपी कार्यकर्ता विजय बालानी ने कहा कि मैं लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहा हूं। साल 2020 में जब राघव शर्मा अध्यक्ष बने, तब से मैं लगातार सक्रिय तौर पर शहर में काम कर रहा था। जब शहर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तो मुझे शामिल नहीं किया गया। शहर महामंत्री कुलवंत सिंह और उपाध्यक्ष अजय पारीक ने कई बार पार्टी का हवाला देकर मुझसे पैसों की डिमांड की। यहां तक की शराब और गुटखा भी मुझसे खरीदवाए गए। जब पद देने की बारी आई तो उन्होंने मेरा नाम काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता का कहना है कि शनिवार को इसी बात को लेकर मैं पार्टी मुख्यालय पहुंचा तो अजय पारीक मुझे मारने लगे। इस पूरे मामले को लेकर मैं पार्टी आलाकमान से दोनों पदाधिकारियों की शिकायत करूंगा। शहर महामंत्री कुलवंत सिंह ने कहा कि मुझ पर और अजय पारीक पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। विजय बालानी झूठे आरोप लगा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed