{"_id":"594530684f1c1bce688b47cc","slug":"fifty-people-have-eaten-bad-jalebi-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पची जलेबी, 50 की तबीयत बिगड़ी, पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पची जलेबी, 50 की तबीयत बिगड़ी, पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
food poisoning
- फोटो : File
भरतपुर में मृत्युभोज के एक कार्यक्रम में भोजन करना लोगों को भारी पड़ गया। इस आयोजन में भोजन करने वाले करीब 50 लोगों को तो अस्पताल पहुंचना पड़ गया। उनकी यह हालत भोज में परोसी गई जलेबी के कारण हुई है।
भरतपुर के हलैना थाना इलाके में आने वाले सरसैना गांव में शुक्रवार रात एक परिवार की ओर से मृत्युभोज का आयोजन किया गया था। इसमें जलेबी भी परोसी गई। लोगों का कहना है कि जलेबी में कुछ गड़बड़ी थी। जिसे खाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई।
खाना खाने के तुरंत बाद ही कुछ लोगों को पेट खराब और उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इससे वहां हडकम्प मच गया। बीमार हुए लोगों को तत्काल पास ही प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। वहां भी एक साथ इतने मरीज आने से व्यवस्थाएं चरमरा गई। इस पर ग्रामीणों ने हंगाम कर दिया। जैसे—तैसे पीएचसी स्टाफ ने बीमार लोगों का इलाज किया।