फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   FIFA World Cup Beef and salad was the most favorite food of football players

FIFA World Cup: खिलाड़ियों का सबसे पसंदीदा भोजन था बीफ और सलाद, अमिताभ और शाहरुख की लोकप्रियता भी नजर आई

Mon, 02 Jan 2023 07:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Jan 2023 07:46 PM IST
सार

कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 से एक शानदार खबर सामने आई है। राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति को बतौर फूड इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया था, जिन्होंने वहां से लौटकर कुछ खास जानकारियां अमर उजाला के साथ शेयर की हैं।

विज्ञापन
FIFA World Cup Beef and salad was the most favorite food of football players
फूड इंस्पेक्टर अभिजीत सिंह सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कतर में हुआ, जिसमें राजस्थान में जयपुर के अभिजीत सिंह बतौर फूड इंस्पेक्टर की भूमिका में नियुक्त किए गए थे। अभिजीत राजस्थान की राजधानी जयपुर के निवासी हैं, जिनको Veritas कतर ग्रुप की ओर से फीफा वर्ल्ड कप में फूड इंस्पेक्शन की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि अभिजीत 6 नवंबर को जयपुर से रवाना होकर उसी शाम दोहा-कतर पहुंचे थे। जहां पर उनका काम शुरू होना था। अभिजीत ने फीफा के लिए की गई तैयारियों, माहौल और खानपान के विषय में बताया कि बस स्टैंड से लेकर मेट्रो स्टेशन तक पूरा देश फीफा के रंग में रंगा हुआ था। हर देश के समर्थक अपनी टीम के लिए जगह-जगह गाना गाते और समर्थन में नारे लगाते नजर आए थे।
विज्ञापन


अभिजीत ने दी ये खास जानकारी...
अभिजीत सिंह के मुताबिक, फीफा वर्ल्ड कप के लिए कई सारी फूड प्रोडेक्शन साइट बनाई गई थी। एक साइट पर ड्यूटी के दौरान अभिजीत सिंह ने बताया कि 30 से अधिक शेफ स्टेडियम के लिए खाना तैयार करते थे। जो लगभग एक लाख 50 हजार मील्स रोजाना बनाई जाती थी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा प्रचलित और पसंदीदा खाना बीफ, सलाद और मैक्सीकैन सलाद था। कोर्स में थाई खाना, चावल, चिकन और वेज करी थी, जिसको अधिकारियों से लेकर खिलाड़ी तक बेहद पसंद करते थे। मीठे में कप केक और पुडींग सबसे पसंदीदा खाने का आइटम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिजीत सिंह ने बताया कि कुछ मिस्र के दोस्त भी बने, जिनको हिंदी की शायरी और हिन्दी फिल्मों के गीत भी सुनाए और सिखाए। वहीं, फीफा वर्ल्ड कप में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के चर्चे खूब हुए। भारत के होने के कारण स्थानीय लोग और बाहर से आए लोग हिन्दुस्तान की खासी चर्चा करते थे, जिसमें अधिकतर लोग अमिताभ बच्चन को जानते थे और उनके विषय में खूब चर्चा करते थे। वहीं शाहरुख खान की लोकप्रियता भी स्थानीय लोगों में नजर आई।

FIFA World Cup Beef and salad was the most favorite food of football players
फूड इंस्पेक्टर अभिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

जानें कौन जीता फीफा विश्व कप 2022...
अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप 2022 की चैंपियन बनी है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म था कि इस बार यूरोपियन दबदबा टूटेगा या नहीं। पिछले 16 सालों से यूरोपीय देशों ने फीफा विश्व कप पर अपना एकाधिकार जमा रखा था। साल 2002 में अंतिम बार यूरोप से बाहर दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील विश्व चैंपियन बना था और साल 2006 विश्व कप तक चैंपियन रहा था। साल 2006 से लेकर 2022 तक यूरोपीय देश ही फीफा विश्व कप चैंपियन रही।

तब से यूरोपीय देशों ने हर विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदार बनने के बावजूद ब्राजील और अर्जेंटीना को फीफा विश्व ट्रॉफी से दूर रखा था। कतर में जब नेमार और लियोनल मेसी की अगुआई में ब्राजील और अर्जेंटीना अपनी दावेदारी पेश करने उतरी थी तो दोनों देशों के सामने 16 साल से चले आ रहे यूरोपियन दबदबे को तोड़ने की चुनौती थी।

ब्राजील की टीम तो क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से हारकर बाहर हो गई, लेकिन मेसी ने इस उम्मीद को टूटने नहीं दिया। उन्होंने एक दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना को चैंपियन बनाकर ही दम लिया। अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराने के साथ ही 2018 की हार का बदला ले लिया। 2018 फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed