{"_id":"5970ba9c4f1c1bac7b8b46ad","slug":"female-kidnapper-arrested-from-ajmer-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से बच्ची चुराकर आई ये महिला ख्वाजा की दर पर पकड़ी गई, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से बच्ची चुराकर आई ये महिला ख्वाजा की दर पर पकड़ी गई, जानिए कैसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
महिला अपहरणकर्ता तरन्नुम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में आज एक अजीब नजारा देखने को मिला। यहां एक जायरीन ने ऐसी महिला को पहचान लिया जिसने उसके रिश्तेदार की बच्ची का अपहरण किया था।
अजमेर की दरगाह थाना पुलिस के अनुसार हरिद्वार में रुड़की स्थित कलियर शरीफ की दरगाह से 13 साल की बच्ची का अपहरण करने वाली महिला और उसके पति को आज गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला तरन्नुम अजमेर के सुप्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में पति खुर्शीद के साथ आई हुई थी। इसी दौरान यहां रुड़की से जियारत करने आए जायरीन मुस्तकीम ने इस महिला को पहचान लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में इस महिला ने बच्ची को बेचने की बात भी कबूली है।
जायरीन मुस्तकीम ने बताया कि तरन्नूम ने उसके रिश्तेदार की 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी जिसकी रुड़की पुलिस भी तलाश कर रही है। मुस्तकीम ने बताया कि महिला ने पहले उसके रिश्तेदार से नजदीकियां बनाई और बाद में उसकी बच्ची को लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
उधर, तरन्नूम ने मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के सामने कबूला कि उसने लड़की को किसी को बेच दिया था। पुलिस ने मामले में उत्तराखंड पुलिस को भी सूचित कर दिया है।