फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   female kidnapper arrested from ajmer dargah

हरिद्वार से बच्ची चुराकर आई ये महिला ख्वाजा की दर पर पकड़ी गई, जानिए कैसे

Thu, 20 Jul 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
female kidnapper arrested from ajmer dargah
महिला अपहरणकर्ता तरन्नुम - फोटो : amar ujala
सुप्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में आज एक अजीब नजारा देखने को मिला। यहां एक जायरीन ने ऐसी महिला को पहचान लिया जिसने उसके रिश्तेदार की बच्ची का अपहरण किया था।
विज्ञापन


अजमेर की दरगाह थाना पुलिस के अनुसार हरिद्वार में रुड़की स्थित कलियर शरीफ की दरगाह से 13 साल की बच्ची का अपहरण करने वाली महिला और उसके पति को आज गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला तरन्नुम अजमेर के सुप्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में पति खुर्शीद के साथ आई हुई थी। इसी दौरान यहां रुड़की से जियारत करने आए जायरीन मुस्तकीम ने इस महिला को पहचान लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में इस महिला ने बच्ची को बेचने की बात भी कबूली है।
विज्ञापन


जायरीन मुस्तकीम ने बताया कि तरन्नूम ने उसके रिश्तेदार की 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी जिसकी रुड़की पुलिस भी तलाश कर रही है। मुस्तकीम ने बताया कि महिला ने पहले उसके रिश्तेदार से नजदीकियां बनाई और बाद में उसकी बच्ची को लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तरन्नूम ने मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के सामने कबूला कि उसने लड़की को किसी को बेच दिया था। पुलिस ने मामले में उत्तराखंड पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed