{"_id":"593e093b4f1c1baa5d9bf46c","slug":"farmer-protest-can-create-problem-for-rajasthan-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में भी फैलने लगा किसान आंदोलन, कई जिलों में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में भी फैलने लगा किसान आंदोलन, कई जिलों में प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार के आश्वासन के बाद भले ही किसान आंदोलन थम गया है। लेकिन इसकी आंच मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान में पहुंच गई है।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने ना केवल प्रदर्शन किया अपितु पंचायतें भी की। वहीं 15 जून से प्रदेश के संभाग मुख्यालयों पर आंदोलन की घोषणा के बाद किसान संघ व नेता तैयारियों में जुटे है।
विज्ञापन
रविवार को अलवर व सीकर में किसानों ने दूध व सब्जी फैलाकर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि राजस्थान में प्रतापगढ़, कोटा, जोधपुर, अलवर व सीकर में किसानों के प्रदर्शन की खबरें निरंतर मिल रही है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार के किसानों के कर्ज माफी का आश्वासन दिए जाने के बाद राजस्थान सरकार पर भी दबाव आ गया है।
विज्ञापन
राजस्थान में भी किसान फसलों के सही दाम के साथ कर्ज माफी को लेकर आंदोलन की राह पर है। राज्य सरकार ने किसान आंदोलन की आहट को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। साथ ही सरकार का प्रयास है कि राज्य में किसान प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं हो।