फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   farmer doing protest in sriganganagar and sikar

किसानों का विरोध प्रदर्शन, हाईवे जाम, लोगों को हो रही परेशानी

Mon, 17 Jul 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
farmer doing protest in sriganganagar and sikar
सीकर में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : amar ujala

विभिन्न मांगों को लेकर अन्नदाता एक बार फिर से सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो गया है। इस बार विरोध के सुर राजस्थान के श्रीगंगानगर से निकले है।

विज्ञापन



आज सुबह से किसान जिले के पदमपुर क्षेत्र में चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहें है। वहीं दूसरी और सीकर जिले में भी किसानों के एनएच 52 हाइवे को जाम करने की सूचना है। यहां किसानों ने मुख्य सड़क मार्गों पर चार घण्टे तक चक्का जाम कर दिया। इससे जिले व आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर 12 बजे चक्का जाम खुलने से लोगों ने राहत महसूस की। हाइवे जाम होने से वाहनों लंबी कतारें लग गई हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



साथ ही श्रीगंगानगर में विरोध प्रदर्शन होने से दूध व सब्जी सप्लाई भी प्रभावित हुई है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गौरतलब कि कुछ दिन पूर्व राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में भी किसान आंदोलन की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजस्थान में भी अन्नदाता की स्थिति काफी खराब हैं। पिछले करीब डेढ़ माह के दौरान तीन किसान राजस्थान में आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों की मुख्य मांग स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करना और कर्ज माफी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed