उग्र हुआ अन्नदाता, पूरे राजस्थान में आज चक्काजाम की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले चल रहा किसान आंदोलन अब उग्र होने लगा है। पिछले कई दिनों से सीकर में महापड़ाव पर बैठे किसानों ने सोमवार को राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में कठई जगह चक्का जाम किया था।
वहीं आज प्रदेशभर में चक्काजाम की चेतावनी किसानों ने दी है। कर्ज माफी सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के फिलहाल समाप्त होने की संभावना कमी ही है। क्योंकि किसानों और सरकार के बीच फिलहाल कोई वार्ता नहीं हुई है।
हालांकि माना जा रहा है कि किसान नेताओं के मंगलवार शाम तक जयपुर पहुंचने की संभावना है, इसके बाद वार्ता हो सकती है।
यहां लगी है धारा 144
वहीं इससे पूर्व सोमवार को हजारों की संख्या में किसानों ने जब सीकर कलेक्ट्रेट की ओर रुख किया तो पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। जिसके कारण किसान जयपुर को जोड़ने वाले सड़क पर ही बैठ गए।
अचानक सड़क जाम हो जाने के कारण हजारों की संख्या में लोग फंस गए। वहीं किसान आंदोलन के चलते चूरू में भी धारा 144 लगा दी गई। आज किसानों के प्रदेशभर में चक्काजाम की चेतावनी के बाद सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।