{"_id":"59b3bf7a4f1c1be67f8b55ad","slug":"family-members-on-these-demands-postmortem-sticks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर बवाल: पोस्टमार्टम अटका, सुरक्षा में शव, इन मांगों पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर बवाल: पोस्टमार्टम अटका, सुरक्षा में शव, इन मांगों पर अड़े परिजन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Sep 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में हुए बवाल के दौरान जिस युवक की मौत हो गई थी, उसके परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाने को लेकर अड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा।
जयपुर के रामगंज क्षेत्र में कल रात हुए बवाल में एक युवक की मौत हो गई थी। युवक के शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव की सुरक्षा में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस व प्रशासन युवक के पोस्टमार्टम के लिए उसके परिजनों से समझाइश कर रहे हैं, लेकिन परिजन चार मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक इन चार मांगों में आर्थिक मुआवजे के साथ ही एक परिजन को सरकारी नौकरी की मांग की जा रही हैं।

न्यायिक जांच सहित ये और हैं मांगें
जयपुर कर्फ्यू
- फोटो : self
इसके साथ ही परिजनों की ओर से मामले में न्यायिक जांच करवाने की मांग के साथ ही हत्या का मामला दर्ज करने की मागं भी की जा रही है। परिजनों से बातचीत करने में प्रशासन जुटा हुआ है। इसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और विधायक मोहन लाल गुप्ता भी समझाईश में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि रामगंज थाना इलाके में कल रात को जमकर बवाल हुआ। रामगंज थाने के सामने प्रदर्शनकारियों ने जहां पहले नारेबाजी की और फिर पत्थर फेंके। उपद्रव और बढ़ा तो गाड़ियों को आग लगा दी। बवाल में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं कई पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।