फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   family left the daughter

पैदा होते ही आई बदकिस्मती, एक घंटे में ही बेटी को छोड़ा परिवार ने

Sat, 02 Sep 2017 01:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
family left the daughter
नवजात - फोटो : सांकेतिक चित्र
पांच बेटियों के बाद एक और बेटी पैदा हो गई तो परिवार ने पैदाइश के घंटे भर बाद ही बच्ची को छोड़ने की ठान ली। अस्पताल में हंगामा हुआ, डॉक्टरों ने परिवार को समझाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। बाद में पुलिस ने समझाईश की और परिवार ने पालना गृह में बच्ची को छोड़ा। इसके बाद बच्ची का नामकरण भी किया गया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का है। भीलवाड़ा के महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में एक बच्ची के पैदा हुई। बच्ची को अपनाने से परिवार ने मना कर दिया। बताया गया कि परिवार में पहले ही पांच बेटियां हैं। एक और बच्ची के जन्म लेने के बाद परिवार के लोगों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। एक बार तो अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया। 
विज्ञापन

अब नाम रखा गया है राधाश्री

family left the daughter
new born baby
जानकारी के मुताबिक महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में पास के ही एक गांव से एक महिला को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर करीब बारह बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। परिवार के मुखिया ने कुछ देर के बाद बच्ची को वहीं छोड़ने की तैयारी कर लीं।

नर्सिंग स्टाफ ने इस बारे में डॉक्टर्स को बताया तो डॉक्टर्स ने बाल कल्याण समिति के लोगों को भी सूचना दी और साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस और बाल कल्याण समिति के लोगों के समझाने पर परिवार ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के पालना गृह में छोड़ा।

आज सवेरे बच्ची का नामकरण भी किया, उसका नाम राधाश्री रखा गया। पुलिस ने परिवार पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed