{"_id":"5976b7ea4f1c1b00498b47b8","slug":"fake-drug-seized-again-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 लाख नकली दवा जब्त, नहीं थम रहा है कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 लाख नकली दवा जब्त, नहीं थम रहा है कारोबार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
नकली दवा का बाजार बढ़ता ही जा रहा है। इसका नमूना है जिन फर्मों के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई की गई है वे फिर से इसी कारोबार में लिप्त पायी जा रही है। नया मामला जयपुर शहर में स्थित कमला एंटरप्राईजेज का हैं।
विज्ञापन
जयपुर के निर्माण नगर स्थित इस फर्म में बीती रात्रि को औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां से 23 लाख रुपए की नकली दवा जब्त की गई। जो कि एंटी बॉयोटिक दवा बताई जा रही है। इससे पूर्व में भी इस फर्म के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नकली दवा के इस कारोबार के तार हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड से जुड़े हुए है। विभाग की ओर से पूर्व में भी जयपुर में नकली दवा की खेप पकड़े जाने के बाद सबंधित राज्यों के विभागों के इसकी जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
वहीं बीती रात्रि को हुई कार्रवाई के बाद फर्म के संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है एंटी बॉयोटिक दवा की खपत सबसे अधिक है। साधारण फीवर से लेकर आॅपरेशन थियेटर तक में एंटी बॉयोटिक दवा का इस्तेमाल किया जाता है।