फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Failed in the RAS Examination, did Suicide

आरएएस न बन पाई तो मौत को लगा लिया गले...

Tue, 27 Jun 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
Failed in the RAS Examination, did Suicide
सुसाइड
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में पास नहीं होने से अवसाद में आई एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। ये छात्रा आरएएस परीक्षा में फेल हो गई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित वीरा गार्डन के पास रहने वाली एक छात्रा रेनू यादव ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्रा पूर्व में भी एक प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं हो पाई थी और हाल में इसने आरएएस की परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन


छात्रा ने एक दिन पहले ही आॅनलाइन अपना परीक्षा परिणाम देखा था। इसके बाद वह अवसाद में आ गई। घरवालों के बाहर जाने के बाद छात्रा ने कमरा बंद कर पंखे से रस्सी के जरिए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची  एनईबी थाना पुलिस ने शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय स्थित मोर्चरी कक्ष में रखवाया। जहां परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस परिजनों द्वारा दर्ज रिपोर्ट वह मौके पर मिले सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed