फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   encroachment from graveyard

कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने के आदेश में संशोधन से हाईकोर्ट ने किया इनकार

Sun, 14 May 2017 01:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 May 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
encroachment from graveyard
Demo Pic
राजस्थान हाईकोर्ट ने शास्त्रीनगर कब्रिस्तान में अतिक्रमण के मामले में अपने गत 5 दिसंबर को दिए आदेश में संशोधन से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


न्यायाधीश केएस झवेरी और न्यायाधीश जीआर मूलचंदानी ने यह आदेश पूर्व में दिए आदेश को संशोधन करने के संबंध में दायर प्रार्थना पत्रों का निपटारा करते हुए दिए। अदालत ने कहा कि यदि किसी को सरकारी आदेश से आपत्ति हो तो उसका निपटारा विधि अनुसार किया जाए। प्रार्थना पत्र में कब्जाधारियों की ओर से कहा गया कि कब्रिस्तान 33 बीघा 15 बिस्वा भूमि पर है। इस भूमि के अलावा अन्य जमीन पर उनका कब्जा वैध होने पर उन्हें वहां रहने दिया जाए और वहां से हटाने की कार्रवाई नहीं की जाए।


मामले के अुनसार हाईकोर्ट ने गत पांच दिसंबर को फिराजुद्दीन की याचिका पर कब्रिस्तान से छह माह में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। याचिका में कहा गया था कि कब्रिस्तान की भूमि पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। राज्य सरकार ने 1997 में यहां कार्रवाई की थी, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। तब यहां अतिक्रमियों की संख्या 85 थी, जो अब बढकर 350 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed