फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Employees scared in thermal plant

थर्मल प्लांट में डरे हुए हैं कर्मचारी, जानिए क्यों

Sun, 02 Jul 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Employees scared in thermal plant
कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन में इन दिनों एक पैंथर की आहट ने दहशत पैदा कर रखी है। इसके बाद यहां काम करने वाले कर्मचारियों में पैंथर के हमले को लेकर डर व्याप्त है और कोई भी उस इलाके में जाने को तैयार नहीं है जहां पैंथर की मूवमेंट देखी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोटा थर्मल का परिसर घने जंगल से सटा हुआ है। इसके चलते यहां एक पैंथर की मूवमेंट देखी गई है। कुछ कर्मचारियों को यह पैंथर पावर प्लांट के कोयला डिपो के पास नजर आया है।  स्थिति यह है कि कर्मचारी कोयला डिपो के पास जाने से भी कतरा रहे हैं। यह कोयला डिपो थर्मल प्लांट के सबसे अंत का हिस्सा है जो बिल्कुल जंगल से सटा है। ऐसे में पैंथर की आवाजाही वंही अधिक है। हालांकि, अब कर्मचारियों की शिकायत के बाद पैंथर को पकड़ने के लिये थर्मल प्रशासन ने वन विभाग को पत्र लिखा है। फिलहाल पैंथर कहां है इसका पता नहीं चल सका है। वन विभाग का कहना है कि यदि फिर से पैंथर दिखाई देता है तो विभाग की टीम थर्मल परिसर में डेरा डालकर पैंथर को पकड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed