{"_id":"59f9cd6c4f1c1bcd538ba723","slug":"employee-died-in-a-tragic-road-accident-happened-in-mayo-college-premises","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेयो काॅलेज परिसर में हुई सड़क दुर्घटना, कर्मचारी की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयो काॅलेज परिसर में हुई सड़क दुर्घटना, कर्मचारी की दर्दनाक मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 01 Nov 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
मृतक मुकेश माली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के सुप्रसिद्ध मेयो काॅलेज परिसर में आज दुपहिया वाहन की टक्कर से एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी एसोसिएशन ने मृतक कर्मचारी के आश्रितों को मुआवजा देने व अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग रखी।
मेयो काॅलेज में प्लंबर का काम करने वाला नया घर गुलाबबाड़ी निवासी मुकेश माली रोजाना की तरह आज भी काम करके भोजनावकाश में घर जा रहा था। इसी दौरान काॅलेज परिसर में एक्टिवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मुकेश को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
मेयो काॅलेज के कर्मचारियों ने मुकेश को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृत कर्मचारी के परिजनों को गहरा आघात लगा है।

घर में एक ही कमाने वाला था मुकेश
डेमो इमेज
मुकेश का परिवार उसी पर आश्रित था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं मेयो काॅलेज कर्मचारी एसोसिएशन के सचिव ने अलवर गेट थाना पुलिस को मामला दर्ज करवाया है साथ ही मेयो काॅलेज प्रबंधन से मृतक के आश्रितों को तुरंत मुआवजा व अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग की। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।