{"_id":"5a27b4994f1c1b87698bff96","slug":"emergency-numbers-remains-unavailable-in-this-city-of-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Emergency में यहां 100 और 101 नंबर डॉयल किया तो बस घंटी बजती रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Emergency में यहां 100 और 101 नंबर डॉयल किया तो बस घंटी बजती रहेगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
आग लगने पर दमकल के लिए यहां 101 और किसी तरह के क्राइम की सूचना के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन करना बेकार है। दरअसल, अत्यावश्यक मानी जानी वाली ये दोनों ही सेवाएं पिछले दो साल से ठप पड़ी है।
यह शर्मनाक स्थिति इंडस्ट्रीयल हब बन रहे और क्राइम के हिसाब से भी काफी बदनाम अलवर शहर की है। ये दोनों आपातकालीन सेवाएं ठप पड़ी है। पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर डायल करने पर फोन कनेक्ट होने की घंटी सुनाई देगी, लेकिन कंट्रोल रूम में रखे फोन की घंटी नहीं बजेगी। यहां तैनात ASI जगत नारायण का कहना है कि यह स्थिति करीब 11 महीनों से है। इस बार तो दूसरी लाइन कनेक्ट होने की भी समस्या आती है।

Trending Videos
बीएसएनएल को लिखा गया है और...
डेमो इमेज
उन्होंने बताया कि व्यवस्था में सुधार के लिए बीएसएनएल को कई बार लिखा जा चुका है, लेकिन हालात जस के तस है। कमोबेश ऐसा ही हाल भवानी तोप चौराहा स्थित अग्निशमन केंद्र का है। यहां 101 के साथ-साथ वैकल्पिक फोन भी लंबे समय से खराब है। इसका खमियाजा कभी बड़े हादसे के रूप में अलवर शहर को भुगतना पड़ सकता है।
उधर, BSNL के जिला महाप्रबंधक श्याम सिंह का कहना है कि तीन मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क से कॉल करने पर तकनीकी समस्याएं आ रही है। इनके सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर, BSNL के जिला महाप्रबंधक श्याम सिंह का कहना है कि तीन मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क से कॉल करने पर तकनीकी समस्याएं आ रही है। इनके सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।