{"_id":"58df28194f1c1b866b63e1e6","slug":"election-commission-strict-on-kushwah","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलपुर उपचुनाव: कुशवाह पर चुनाव आयोग ने दिखाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलपुर उपचुनाव: कुशवाह पर चुनाव आयोग ने दिखाई सख्ती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
बीएल कुशवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी नौ अप्रेल को धौलपुर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इस चुनाव के लिए कांग्रेस और सत्तारुढ़ भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। नए घटनाक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग ने बीएल कुशवाह को धौलपुर जेल से श्रीगंगानगर जेल में शिफ्ट करने के आदेश दिए है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने दिल्ली में चुनाव आयोग को शिकायत दी थी कि राजस्थान सरकार चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का उपयोग कर रही है।
विज्ञापन
पायलट ने शिकायत में कहा था कि भाजपा ने अपनी प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह के पूर्व विधायक पति बीएल कुशवाह जो जेल में हैं उन्हें धौलपुर जेल में शिफ्ट करा दिया है। बीएल कुशवाह चुनाव की घोषणा से पूर्व भरतपुर जेल में थे। उन्हें हाल ही में धौलपुर जेल में शिफ्ट किया गया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से पूर्व में जयपुर में निर्वाचन विभाग और जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर से भी यह शिकायत की गई थी। जब इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पायलट ने दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत दी। इसके बाद आयोग के निर्देश पर प्रदेश के गृह विभाग ने जेल प्रशासन को कुशवाह को शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन