{"_id":"592446174f1c1be43b535ac8","slug":"education-minister-meets-officials-directives-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने प्रभारियों से कहा सर्व होने से पहले चखे मिड डे मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने प्रभारियों से कहा सर्व होने से पहले चखे मिड डे मिल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 May 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवानानी ने शिक्षा विभाग की ओर से लगाए जिला प्रभारियों को पाबंद किया है कि वे सर्व होने से पहले मिड डे मिल को चखे। उन्होंने प्रभार वाले जिलों में रात्रि विश्राम के लिए भी कहा है।
देवनानी शिक्षा संकुल में मंगलवार को शैक्षिक उन्नयन के लिए जिलों में लगाए गए विभागीय प्रभारी अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारियों एवं शाला प्रधानाचार्यों का मूल्यांकन उनके शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, नामांकन वृद्धि के लिए किए जाने वाले प्रयासों एवं विद्यालयों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों के आधार पर किया जाएगा। उन्होने प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में जाए तो केवल जिला मुख्यालय के विद्यालयों का ही निरीक्षण नही करें बल्कि जिले के सुदूर क्षेत्रों के स्कूलों का भी औचक निरीक्षण करने जाएं। वे वहां मिड-डे-मिल के भोजन को स्वयं चखें और उसकी गुणवत्ता की जांच करें।
विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों और विद्यालय के स्टाफ सदस्यों से स्वयं संवाद करें। प्रभारी अधिकारियों को जिलों के दौरे के दौरान वहां के कम से कम दो ब्लॉक में भी जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय निरीक्षण के अंतर्गत किसी प्रकार की कमियां पाए जाने पर उनकी रिपोर्ट करने तक ही प्रभारी अधिकारियों को अपने को सीमित नहीं रखने को कहा।