{"_id":"6419e4ae16689cd90d07d133","slug":"earthquake-in-rajasthan-earthquake-tremors-were-also-felt-in-rajasthan-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in Rajasthan: राजस्थान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों में से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake in Rajasthan: राजस्थान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों में से बाहर निकले लोग
Tue, 21 Mar 2023 11:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:53 PM IST
सार
Earthquake in Rajasthan: राजस्थान में मंगलवार रात करीब 10:20 से 10:25 बजे के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। ये भूकंप के झटके जयपुर सहित कई अन्य शहरों में भी महसूस किए गए।
विज्ञापन
राजस्थान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात करीब 10:20 से 10:25 बजे के बीच भूकंप के झटके महसूस हुए। राजधानी जयपुर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। इससे बिल्डिंगें हिलने लगीं। जो लोग सो चुके थे या सोने की तैयारी कर रहे थे, अचानक उनमें हडकम्प मच गया।
विज्ञापन
भूकंप भूकंप के शोर के साथ अपार्टमेंट्स और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स, हाइराइज सोसायटी से लोग बाहर सड़कों की ओर दौड़ पड़े। घरों में पलंग, पंखे, लटकी हुई लाइटें हिलती देखी गईं। भूकंप के झटके और कंपन से लोग डरकर सड़कों पर और खुले स्थानों पर जमा हो गए। लोगों को डर है कि भूकंप के झटके दोबारा ना जाएं, इसलिए कई लोग घरों में वापस जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे। एक दूसरे को फोन कर लोग कुशल क्षेम पूछते नज़र आए
विज्ञापन
जयपुर के अलावा चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, बहरोड़, कोटपूतली, पुष्कर, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई जगहों में झटके महसूस किए गए। लोगों ने कुछ देर तक झटके महसूस किए। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकश में माना जा रहा है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 स्केल बताई है।
विज्ञापन
राजस्थान के अलावा दिल्ली-NCR, एमपी, यूपी, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार में झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 5.5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा। भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।