Earthquake: जयपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6 रही
रविवार देर रात राजस्थान के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर में 12.36 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जयपुर, बीकानेर और गंगानगर जिलों में धरती के कई किलोमीटर नीचे रहा। गनीमत रही कि किसी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सबसे पहले भूकंप 12 बजकर 27 मिनट पर श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में आया। इसका केंद्र पाकिस्तान की सीमा के बिल्कुल नजदीक था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 रिकॉर्ड की गई।
इसके आठ मिनट बाद जयपुर में भूकंप आया। यहां रात 12.36 बजे भूकंप के झटके लगे। इस बार तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इस भूकंप का केंद्र जयपुर के फागी और चाकसू के बीच रहा। रात साढे़ बारह बजे के बाद लोगों को ये झटके महसूस हुए और उसके बाद लोग अपने घरों से बाहर के लिए दौड़ आए।