फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Due to swine flu one bjp mla dead in rajasthan

स्वाइन फ्लू ने ली भाजपा विधायक की जान, बीते 28 दिन में 19 लोगों की मौत

Mon, 28 Aug 2017 08:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
Due to swine flu one bjp mla dead in rajasthan
कीर्ति कुमारी विधायक

स्वाइन फ्लू के प्रकोप के कारण मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी की भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ से विधायक की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार विधायक कीर्ति कुमारी पिछले कुछ दिनों से जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार कीर्ति कुमारी का सबंध राजपरिवार से था।
विज्ञापन



स्वाइन फ्लू से हुई विधायक की मौत के बाद राज्य सरकार की स्वाइन फ्लू को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर सवाल भी उठ रहें है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में स्वाइन फ्लू के कारण राज्य भर में 19 लोगों की जान चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि करीब 343 लोग पॉजिटिव पाए गए है। 

नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला

Due to swine flu one bjp mla dead in rajasthan
फाइल फोटो।

 वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी से अभी तक राजस्थान में स्वाइन फ्लू के कारण 75 लोगों की मौत हो चुकी है।


जबकि इस वायरस की 740 से अधिक लोगों में पुष्टि हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि राज्य के प्रमुख शहरों जिसमें राजधानी जयपुर सहित कोटा, जोधपुर, अजमेर व उदयपुर स​म्मलित है वहां भी स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की तादाद अच्छी खासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed