फिर डायन की अफवाह का शिकार हुई वृद्धा, पड़ोसियों ने किया यह हाल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयी घटना उदयपुर जिले की जहां एक वृद्धा चंपा देवी को पड़ोसियों ने इसलिए पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि एक भोपे (बाबा) ने कहा था कि उस पर डायन का साया है। दरअसल मामला उदयपुर के नजदीक एक गांव का है। जहां के निवासी गोविंद का बेटा कई दिनों से बीमार था। वह बेटे का इलाज कराने के लिए शंकरलाल मीणा नाम के भोपे के पास गया।
भोपे ने कहा कि उनके घर के पास में रहने वाली महिला चंपा देवी पर डायन का साया है, जिसका असर गोविंद के बेटे पर हुआ है।
लगातार सामने आ रहे हैं मामले
इसके बाद रविवार को जब चंपा देवी अपने खेत पर काम कर रही थी, तब ये भोपे के साथ मिलकर कुछ लोगों ने पीड़िता का अपहरण कर लिया। इसके बाद अंधविश्वास से घिरे ये लोग 70 वर्षीय चंपा देवी को तब तक मारते रहे, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के बेटे ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा व अजमेर में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।