फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Due to being a daughter, father refuses to accept

नहीं मिल पाई चार दिन की मासूम को 'ईदी', बाप ने किया अपनाने से इनकार

Sat, 02 Sep 2017 08:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
Due to being a daughter, father refuses to accept
demo pic - फोटो : demo
बेटी पैदा होना एक बाप को इतना नागवार गुजरा कि उसने नवजात और उसकी मां दोनों को सिरे से ठुकरा दिया। वह बेटी और मां दोनों को अस्पताल में अकेला ही छोड़ गया। पीड़िता ऑटो करके घर पहुंची तो उसे अपनाने से मना कर दिया। महिला तीन दिन से भटक रही है।
विज्ञापन


भावुक कर देने वाली यह घटना जयपुर निवासी सानिया के साथ हुई। सानिया की शादी आगरा रोड स्थित कानोता में विजया नगर निवासी उस्मान के साथ हुई थी। शादी के बाद ही सानिया के साथ उस्मान ने ज्यादतियां शुरू कर दी। बेटे की चाहत में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जुलमों का सिलसिला यहीं नहीं रुका, इसके बाद उसने किसी दूसरे से भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन


सानिया के गर्भवती होने के बाद भी उसके साथ ज्यादतियां कम नहीं हुईं। इस दौरान भी उस्मान उसे मारता-पीटता रहा।

प्रसव पीड़ा होने के बाद सानिया को उस्मान और उसकी मां ने 28 अगस्त को सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया। सानिया के घर बेटी पैदा हुई। बस यही से घर वालों को बेरुखी और भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल में ही छोड़ा परिजनों ने, घर पहुंची तो बाहर निकाला

Due to being a daughter, father refuses to accept
new born baby dead
सानिया का पति और सास बेटी के पैदा होने की खबर सुनते ही वहां से रवाना हो गए। दो दिनों तक सानिया घर वालों की राह ताकती रही, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद सानिया की मजबूरी को देख अस्पताल में मौजूद लोगों और स्टॉफ ने मिलकर उसे ऑटो करवाकर घर तक भिजवाया तो परिवार ने उसे घर में लेने से मना कर दिया और उसे वहां से भगा दिया।

उधर सानिया के पीहर में भी उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता सौतेला है। पिता को जब उसने फोन करके सारी जानकारी दी, तो उसने भी किसी भी तरह की मदद करने से इंकार कर दिया और वृंदावन आने से मना कर दिया। सानिया दो दिन से रेलवे स्टेशन पर ही रही। वहां चाइल्ड हैल्पलाइन ने उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed