फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   drugs seized near pakistan border in rajasthan

पाकिस्तानी बॉर्डर के नजदीक नौ लाख की ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2017 09:46 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
drugs seized near pakistan border in rajasthan
फाइल फोटो।

राजस्थान के बीकानेर में पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक बीएसएफ व जोधपुर नारकोटिक्स विभाग ने कार्रवाई की। इस दौरान नौ लाख रुपए कीमत का डोडा पोस्त व अफीम के दूध के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 80 हजार रुपए से अधिक की नकदी व दो मोबाइल भी जब्त किए गए है। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र 22बीएलडी में की गई। सूचना के आधार पर बीएसएफ व नारकोटिक्स विभाग की टीम ने यहां खड़ी एक स्कॉर्पियों गाड़ी को घेर लिया।
विज्ञापन


उसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो 100 किलो डोडा पोस्त व 930 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया। मौके से जमात सिंह व भौतान सिंह नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  बीएसएफ को लंबे समय से इस क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान से लगती पाकिस्तानी सीमा के नजदीक बसे गांवों से बड़े पैमान पर ड्रग्स तस्करी की जाती है। यहां सक्रिय ड्रग्स तस्करों को काबू करने के लिए बीएसएफ की ओर से कई बार इन गांवों में सर्च आॅपरेशन भी चलाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed