फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Drug trafficker gets five years jail

मादक पदार्थ तस्कर को पांच साल की जेल

Fri, 19 May 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Drug trafficker gets five years jail
डेमो इमेज
जयपुर शहर की मादक पदार्थ मामलों की विशेष अदालत ने गांजा तस्करी करने वाले अभियुक्त श्रवण कुमार तिवाडी को पांच साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सजा के साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि 26 अप्रैल 2010 को करणी विहार थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खिरणी फाटक के पास अभियुक्त को पकड़ा। पुलिस को अभियुक्त के कब्जे से गुटखे के पैकेट में छिपाकर रखा गया आठ किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह संजय शर्मा नामक व्यक्ति से यह गांजा खरीद कर लाया है।

इस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। गौरतलब है संजय शर्मा पूर्व में साक्ष्य के अभाव में बरी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed