फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   drug control department seized counterfeit drugs in jaipur

सबसे बड़े अस्पताल के सामने चल रहा था नकली दवाओं का कारोबार

Sun, 24 Sep 2017 10:29 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Sep 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
drug control department seized counterfeit drugs in jaipur
डेमो इमेज
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल के ठीक सामने नकली दवाओं का गोरखधंधा खूब आराम से फल फूल रहा था जिसका एक कार्रवाई में भांडाफोड़ हुआ है। राजधानी जयपुर में राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस के सामने नकली दवाओं के कारोबार का भांडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन


अस्पताल के सामने औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर की जांच किए जाने के बाद वहां से नकली दवाओं की खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर पर इंफेक्शन के इलाज में काम आने वाली एंटीबायटिक जीफी के नकली टैबलेट मिली हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि इन टैबलेट्स पर ना तो कोई मैन्यूफैक्चरिंग डेट थी और ना ही मैन्यूफैक्चरर का पता लिखा था। कार्रवाई स्वरुप औषधि नियंत्रण विभाग ने नकली माल खरीदने वाली 5 फर्मों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे चलता था पूरा खेल

drug control department seized counterfeit drugs in jaipur
डेमो इमेज
स्वास्थ विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार चार महीने पहले सवाई मानसिंह अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर पर नकली दवाएं बेचे जाने की जानकारी मिली थी जिसके बाद से ही विभाग लगातार मेडिकल स्टोर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था।

मामले में खास बात ये रही कि जिस मेडिकल स्टोर पर ये कार्रवाई हुई है, वहां ये दवाएं जयपुर के ही एक मेडिकल स्टोर से आई थी और उस मेडिकल स्टोर ने दवाएं उदयपुर की किसी फर्म से खरीदी थी। कार्रवाई के दौरान की गई पूछताछ में सामने आया कि राजस्थान के ही अलग अलग शहरों में 5 फर्मों की चेन बनी हुई थी जहां से ये दवाएं सप्लाई की जाती थी।

उदयपुर की फर्म ने जयपुर की फर्म को दवाएं सप्लाई की जिसे अजमेर की फर्म ने बेची थी और अजमेर की फर्म को ये दवाएं सीकर के अजीतगढ़ की फर्म ने सप्लाई की थी। पांचो फर्म के रिकॉर्ड खंगाले जाने पर ये पता नहीं लग पाया ​कि आखिर ड्रग मैन्यूफैक्चरर कौन था। फिलहाल औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने कई मेडिकल स्टोर्स और फर्म को शक के आधार पर एफआईआर में उनका नाम दर्ज कराया है जिनपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed