फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   drizzling after dust storm in jaipur

धूलभरी आंधी के बाद बूंदाबांदी ने दी राहत

Mon, 08 May 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 May 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
drizzling after dust storm in jaipur
जयपुर के आसमान पर छाए बादल - फोटो : amar ujala
भीषण गर्मी से बेहाल राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार को मौसम पलटा। कई जगह पर बूंदाबांदी हुई और गरमी से परेशान लोगों को राहत मिली। राजधानी जयपुर में भी शाम को बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में दोपहर तक तेज धूप से लोग परेशान रहे। इसके बाद अचानक धूलभरी आंधी चलने लगी और शाम को कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। गर्मी की मार झेल रहे आमजन को राहत की सांस मिली। अजमेर,टोंक,उदयपुर,कोटा में भी बारिश की सूचना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो—तीन दिन प्रदेश के कई इलाकों में धूलभरी आंधियों के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। 

बिजली गिरने से 1 की मौत दो गंभीर रुप से झुलसे 

अजमेर के केकड़ी इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोग झुलस गए।  झुलसे दोनों व्यक्तियों को केकड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक शख्स की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत अजमेर रैफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed