{"_id":"59eb124b4f1c1b74698b6b28","slug":"dozen-of-people-admitted-in-hospital-due-to-food-poisoning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खुशी' की कुल्फी ने 140 से ज्यादा को पहुंचा दिया अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खुशी' की कुल्फी ने 140 से ज्यादा को पहुंचा दिया अस्पताल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 21 Oct 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटिया सामान से तैयार फूड प्रोडक्ट जान पर भारी पड़ रहे हैं। बीती रात दिवाली के मौके पर आयोजित एक मेले में ऐसी ही कुल्फी खाकर 140 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल है।
घटना राजस्थान के डूंगरपुर जिले के माडा गामड़ी की है। शुक्रवार की शाम यहां मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर कुल्फी मिल रही थी। कुल्फी खाने के बाद लोगों को उल्टी—दस्त होने लगे। इससे वहां हड़कम्प मच गया। शुरुआत में 40 लोगों को स्थानीय स्वास्थय केन्द्र और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद देर रात तक बीमार लोगों की संख्या 100 से अधिक हो गई। सुबह तक यह संख्या 140 से ज्यादा हो गई।

हिरासत में फैक्ट्री मालिक
crime scene
कुल्फी खाकर लोगों की बीमार होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, इस कुल्फी की सप्लाई डूंगरपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री से हुई थी। घटना के बाद आज सुबह कुल्फी फैक्ट्री के मालिक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, डूंगरपुर जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैम्पल लेने के लिए भेजा गया है।