{"_id":"5970b8864f1c1b45018b4692","slug":"doing-the-order-regarding-the-master-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर प्लान के संबंध में दिए आदेश की करो पालना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर प्लान के संबंध में दिए आदेश की करो पालना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने जेडीए को कहा है कि वह मुख्यपीठ जोधपुर की ओर से मास्टर प्लान को लेकर दिए आदेश की गंभीरता से पालना करे।
न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ ने यह आदेश सीताराम देवन्दा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में कहा गया कि मास्टर प्लान में 22 गोदाम से मालपुरा रोड तक सड़क की चौड़ाई सौ फीट है। इस रोड का निर्माण टोंक रोड के यातायात को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर किया गया था। इसके बावजूद रोड पर अतिक्रमण के चलते इसकी चौड़ाई बीस फीट से चालीस फीट ही रह गई है। जिसके चलते रोड पर हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मास्टर प्लान की पालना के संबंध में मुख्यपीठ, जोधपुर की ओर से दिए आदेश की गंभीरता से पालना करने को कहा है।