फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   doctors strike in rajasthan two ministers went to an unidentified place for further talks

हड़ताली डॉक्टरों से बातचीत के लिए किसी गुप्त स्थान पर गए दो मंत्री

Tue, 26 Dec 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
doctors strike in rajasthan two ministers went to an unidentified place for further talks
है! भगवान - फोटो : Amar Ujala
हड़ताल पर गए सेवारत डॉक्टरों पर सरकार और हाईकोर्ट द्वारा दिखाई जा रही सख्ती का असर दिखाई दे रहा है। राजस्थान में हड़ताल से अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और मरीज बेहाल हैं।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार हड़ताल खत्म करने को लेकर डॉक्टर गुप्त जगहों पर बैठक कर रहे हैं, वहीं जानकारी ये भी मिली हैं कि प्रदेश के दो मंत्री हड़ताली डॉक्टरों से मुलाकात करने के लिए किसी गुप्त स्थाप पर पहुंचे हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी मंत्री युनुस खान, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी शामिल हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अब हड़ताल किसी भी वक्त खत्म हो सकती है। इधर डॉक्टरों की हड़ताल तुड़वाने के लिए राजस्थान के परिवहन मंत्री को तक को बीच में आना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर अड़े तो फिर शुरू हो सकती हैं गिरफ्तारियां

doctors strike in rajasthan two ministers went to an unidentified place for further talks
एक अस्पताल में बिना डॉक्टर के खाली पड़ी कुर्सी - फोटो : Amar Ujala
परिवहन मंत्री युनुस खान ने कहा है कि सरकार डॉक्टरों की अधिकतम मांगों को मानने पर अपनी सहमति​ जता चुकी है। फिर भी यदि डॉक्टर्स काम पर नहीं लौटते हैं, तो अब बुधवार से उनको गिरफ्तार करने की कवायद फिर से शुरू कर दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार यदि आज सरकार और डॉक्टरों के बीच वार्ता सफल रही तो आज शाम तक ही वो हड़ताल समाप्त करने के बाद अस्पतालों की ओर लौट सकते हैं।  डॉक्टरों के काम पर लौटने से सबसे ज्यादा राहत मरीजों को ही मिलने वाली है, क्योंकि राजस्थान में चिकित्सा ​व्यवस्था लगभग दम तोड़ती दिखाई दे रही है।

हालात ऐसे हो चुके हैं कि प्रदेश के कई जिलों में स्थित सरकारी अस्पतालों में तो मरीजों को भर्ती ही नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed