{"_id":"5a37454f4f1c1b156b8bcfad","slug":"doctors-strike-in-rajasthan-residents-called-strike-more-then-60-in-service-doctors-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से रेजिडेंट्स भी हड़ताल पर, अब तक 65 सेवारत डॉक्टर्स गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से रेजिडेंट्स भी हड़ताल पर, अब तक 65 सेवारत डॉक्टर्स गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
है!भगवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले सेवारत चिकित्सक का साथ देने के लिए आज से प्रदेश के रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर जाएंगे। बताया गया है कि रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के ऐलान के बाद आज राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.यूएस अग्रवाल ने 11 बजे एक बैठक बुलाई है जिसमें रेजिडेंट डॉक्टरों से समझाइश का प्रयास किया जाएगा।
इधर,सरकार ने सेवारत चिकित्सकों पर लगाम कसने के लिए पिछले दो दिनों में करीब 65 डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के डर से भूमिगत होने वाले डॉक्टरों की भी सघनता से तलाश की जा रही है। रविवार को राजधानी जयपुर में सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष समेत 6 अन्य डॉक्टर्स को शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था हालांकि पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।

जयपुर के इन अस्पतालों के डॉक्टर्स नहीं जाएंगे हड़ताल पर
जयपुर के सैटेलाइट अस्पताल में काम करते डॉक्टर्स
- फोटो : Amar Ujala
जहां एक तरफ पूरे प्रदेश से सेवारत चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं वहीं राजधानी जयपुर में अब भी कुछ अस्पतालों के डॉक्टरों ने ड्यूटी पर रहने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि राजधानी के करीब 650 से ज्यादा डॉक्टर्स ऐसे हैं जो काम जारी रखेंगे जिनमें कांवटिया अस्पताल,जयपुरिया,बनीपार्क स्थित सैटेलाइट अस्पताल और अन्य कई डिस्पेंसरियों के डॉक्टर्स ने अवकाश पर रहने का कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।