{"_id":"592a72434f1c1bee14bda7a5","slug":"doctors-called-off-one-day-strike-demanding-arrests-in-bansal-hospital-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त,विरोध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त,विरोध नहीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान मार्च करते डॉक्टर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी जयपुर के बंसल हॉस्पिटल मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों और मरीज के परिजनों के बीच हुई मारपीट को लेकर शनिवार को शहर के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा की गई एक दिन की सांकेतिक हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई।
शनिवार को अस्पतालों में कामकाज ठप्प रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। डॉक्टरों के विरोध के बाद रविवार को अस्पतालों में फिर से कामकाज शुरु हुआ जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली।
हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वो अब भी बंसल अस्पताल में हुई मारपीट का विरोध करते हैं और उन्होनें सरकार से मांग की है कि अस्पतालों में आए दिन डॉक्टरों के साथ होने वाली मारपीट को लेकर सरकार सख्त एक्शन उठाए।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है और 2008 में बने पुलिस प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है। डॉक्टरों ने जयपुर मेडिकल एसोसिएशन में रोजाना बैठक आयोजित करने का फैसला लिया है जहां सभी डॉक्टर्स सरकार के रुख पर विचार करेंगे।