{"_id":"5a1ab0934f1c1b95188b65b6","slug":"doctor-arrived-in-police-station-and-marriage-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस थाने में जाकर डॉक्टर ने की शादी, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस थाने में जाकर डॉक्टर ने की शादी, जानिए पूरा मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 26 Nov 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के गले में वरमाला डालती युवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आज अनोखा मामला सामने आया है। इसके अनुसार एक डॉक्टर ने आज पुलिस थाने पहुंचकर युवती के गले में वरमाला डालकर शादी कर ली।
जानकारी के अनुसार, ये चौंकाने वाला मामला राजस्थान के धौलपुर से जुड़ा है। यहां कुछ दिन पहले महिला थाने में एक युवती ने डॉक्टर के खिलाफ देहशोषण का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था। इसमें युवती ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा दिया और करीब 11 साल तक उसका देहशोषण करता रहा। जिसके बाद डॉक्टर तक ये जानकारी पहुंची तो वह आज थाने में फूलमाला और मिठाई लेकर पहुंच गया। ये देख पुलिस ने युवती को भी थाने बुलाया।

पुलिस ने ये कहा, जानिए
demo pic
यहां दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद डॉक्टर ने युवती के गले में वरमाला डालकर उससे शादी करने की रजामंदी दी। युवती ने भी डॉक्टर के गले में वरमाला डाली।
उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी के बाद शादी करने की बात कही। इसके बाद दोनों युवक और युवती ने थाने के बाहर ही एक—दूसरे के गले में वरमाला डालकर और मिठाई खिलाकर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की शुरुआत की। हालांकि, अभी पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश आगे भी जारी रखने की बात कह रही है।