{"_id":"596732254f1c1b25468b4bbe","slug":"doctor-apo-after-the-death-of-the-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर बवाल के बाद डॉक्टर एपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत पर बवाल के बाद डॉक्टर एपीओ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर जिले के ब्यावर स्थित राजकीय अमृतकौर अस्पताल में लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने डॉ. एस.एस.चौहान को दोषी मानते हुए एपीओ कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, अमृतकौर अस्पताल में 4 दिन पहले जवाजा के सोनियाणा गांव की कंकु देवी पत्नी पूरण सिंह को प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां कंकु देवी को प्रसव पीड़ा होने पर ऑन ड्यूटी डॉ.एस.एस.चौहान को बुलाया गया, लेकिन चौहान ने नर्स को ही डिलीवरी करवाने के निर्देश दिए। इस पर कंकु देवी ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। परिजनों ने डॉ. चौहान के खिलाफ रिपोर्ट भी दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के.जैन ने परिजनों की शिकायत पर डॉ. चौहान को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए एपीओ कर दिया। साथ ही, मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी।