फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Did not open doors of AC coach at Jaipur junction

ट्रेन के कोच का गेट नहीं खुला और स्टेशन पर मच गई भगदड़

Sun, 01 Oct 2017 01:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 01 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Did not open doors of AC coach at Jaipur junction
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। टिकट लेकर खड़े पैसेंजर डिब्बे की तरफ लपके, लेकिन गेट नहीं खुला और थोड़ी देर में ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई। इस पर भगदड़ मच गई और करीब आधा दर्जन पैसेंजर घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर के रेलवे जंक्शन की है। यहां जयपुर से मुंबई जा रही गणगौर एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो थर्ड एसी के तीन कोच के गेट ट्रेन रवाना होने तक नहीं खुले। ऐसे में जिन यात्रियों के पास टिकट थे, उनमें गहमागहमी हो गई। यात्री असमंजस की स्थिति में आ गए और ऐसे में गफलत से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

 

ट्रेन एक्जामिनर संस्पेंड   

Did not open doors of AC coach at Jaipur junction
ट्विटर
दरअसल ट्रेन अपने तय समय से करीब आधे घंटे देरी से प्लेटफॉर्म पर आई। इसके बाद भी करीब घंटा भर वहां खड़ी रही। थर्ड एसी के तीनों कोच के गेट नहीं खोले गए। जिसके कारण यह परेशानी हुई।

तीनों कोच में कोई यात्री प्रवेश नहीं कर पाया और ट्रेन रवाना हो गई। लोगों को गिरते-पड़ते देखकर किसी ने ट्रेन की चैन खींची और फिर कुछ यात्री दूसरे डिब्बों में चढ़े। इस घटना के बाद लोगों ने रेल मंत्री को ट्विट कर जानकारी दी। रेल मंत्री की ओर से डीआरएम को दिए कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआरएम ने ट्रेन एक्जामिनर को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed