{"_id":"58c277ef4f1c1bc770dc3e49","slug":"dialouge-between-cs-meena-and-his-wife-is-fail-matter-in-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएस और उनकी पत्नी के बीच समझौता वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएस और उनकी पत्नी के बीच समझौता वार्ता विफल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव ओ पी मीणा
प्रदेश की नौकरशाही के मुखिया मुख्य सचिव ओ.पी. मीणा और उनकी पत्नी गीता सिंह के बीच चल रहे विवाद में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। जब हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों पक्षों के बीच चल रही समझौता वार्ता विफल हो गई है। मीडीएशन सेंटर में हुई समझौता वार्ता के बाद गीता सिंह ने बताया कि मीणा समझौता करना ही नहीं चाहते। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने जस्टिस सुनील कुमार गर्ग को मीडिएटर नियुक्त किया था।
अभी तक यह रहा है मामला
यह मामला उस वक्त सुर्खियों में अधिक आया जब पिछले माह सितंबर में ओ पी मीणा की लंदन में पढ़ रही बेटी ने अपने पिता पर ही यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बेटी गीताजंलि सिंह ने आरोप लगाया था कि जब वह 13 वर्ष की थी तब उसके पिता ने यौन उत्पीड़न किया था। इधर उनकी पत्नी ने दहेज और घरेलू हिंसा के आरोप जड़े थे। इसके बाद उनकी पत्न ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।