{"_id":"58c39bc44f1c1bed0adc3fb5","slug":"dholpur-bye-elections-will-be-held-on-april-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के घर में होगा उप चुनाव का दंगल, यूपी परिणाम से भाजपा के हौसले बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के घर में होगा उप चुनाव का दंगल, यूपी परिणाम से भाजपा के हौसले बुलंद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक सीट पर अगले महीने उप चुनाव होने हैं, वह भी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के घर धौलपुर में। यूपी चुनाव के परिणाम के चलते भाजपा के हौसले बुलंद हैं। भाजपा को राजस्थान में पार्टी की सरकार होने का भी फायदा मिल सकता है। चुनावी विश्लेषक मानते हैं कि भाजपा के दोनों हाथों में लड्डू हैं। जब्कि कांग्रेस के लिए माहौल बिलकुल उल्टा है। कांग्रेस के लिए काफी संघर्ष है और सीधे पहाड़ सी चढ़ाई है। लेकिन यदि कांग्रेस इस सीट को जीतती है, तो राजस्थान में निराश कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी। कांग्रेस के पास यह भी कहने को हागा कि सीएम के गढ़ में भाजपा को हराया है।
वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में बसपा प्रत्याशी बी.एल. कुशवाह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। कुशवाह को नरेश हत्याकांड में जिला और सेशन कोर्ट द्वारा 8 दिसंबर 16 में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद में कुशवाह की विधानसभा सदस्यता रद्द की जा चुकी है। इससे धौलपुर विधानसभा की रिक्त हुई सीट पर यह उप चुनाव होगा। ताजा घटनाक्रम के तहत कुशवाह की पत्नी शोभा रानी कुश्वाह ने भाजपा की सदस्याता ले ली है। माना जा रहा है कि भाजपा शोभारानी को ही टिकट दे सकती है।
धौलपुर में 9 अप्रेल को उप चुनाव होने हैं, जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों का असर देखने को मिल सकता है। कार्यक्रम के मुताबिक 14 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है और 21 मार्च तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 मार्च को होगी तथा 24 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उप चुनाव में 9 अप्रैल को मतदान होगा तथा मतगणना 13 अप्रैल को होगी।