फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   DGP summoned for not taking action on FIR

एफआईआर पर कार्रवाई नहीं होने पर डीजीपी तलब

Wed, 15 Nov 2017 07:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
DGP summoned for not taking action on FIR
डेमो इमेज
राजस्थान हाईकोर्ट ने झुंझुनूं की टमकोर पंचायत समिति के तत्कालीन सरपंच की ओर से सरकारी भूमि पर पट्टे काटने के मामले में दर्ज एफआईआर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही अदालत ने बृहस्पतिवार को डीजीपी को पेश होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ ने यह आदेश विजयकुमार भंसाली की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी अदालत में पेश हुए। अदालत की ओर से प्रकरण में की गई जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगने पर जांच अधिकारी अदालत को संतुष्ट नहीं कर सके। इस पर अदालत ने कहा कि डीजीपी को ऐसे अफसरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही अदालत ने डीजीपी को पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता हनुमान चौधरी ने बताया कि पंचायत समिति का सरपंच बनने के बाद याचिकाकर्ता की ओर से वर्ष 2010 में मलसीसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पूर्व सरपंच गोकुलचंद ने पंचायत का रिकॉर्ड मुहैया नहीं कराया और सरकारी भूमि पर सैकड़ों पट्टे काटकर अपने चहेतों को भूमि बांट दी। एफआईआर पर तत्कालीन जांच अधिकारी ने प्रकरण को सिविल नेचर का बताकर एफआर पेश कर दी। जिसमें अदालत ने अग्रिम जांच के आदेश दिए। वहीं अदालती आदेश के बावजूद रिकॉर्ड मुहैया नहीं कराने पर हाईकोर्ट ने अवमानना का प्रसंज्ञान लेते हुए जांच अधिकारी को बुधवार को पेश होने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed