{"_id":"5a5cbed24f1c1b86268b48a8","slug":"defence-minister-nirmala-sitharaman-will-fly-in-sukhoi-at-jodhpur-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुखोई में उड़ान भरेंगी रक्षा मंत्री, वायुसेना की ताकत का लेंगी जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखोई में उड़ान भरेंगी रक्षा मंत्री, वायुसेना की ताकत का लेंगी जायजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : file photo
देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अब फाइटर प्लेन सुखोई में उड़ान भरेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एक दिवसीय दौरे पर 17 जनवरी को राजस्थान की यात्रा पर आएंगी। इस दौरान वे जोधपुर स्थित वायुसेना के स्टेशन से सुखोई एमकेआई—30 से उड़ान भरेंगी। इस उड़ान से पहले उनका टेस्ट होगा और यात्रा के दौरान वायुसैनिकों के लिए निर्धारित जी-सूट पहनना होगा। गौरतलब है कि वे इस यात्रा के जरिए देश की वायुसेना की ताकत का जायजा भी लेंगी।

Trending Videos
आईएनएस विक्रमादित्य पर गुजार चुकी हैं समय
nirmala
- फोटो : ani
इससे पहले रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले दिनों देश की नौसेना की ताकत का जायजा लिया था।
इस दौरान वे स्वेदश निर्मित विध्वंसक पोत आईएनएस कोलकाता में सवार हुईं। उन्होंने इस पोत की जानकारी ली। बाद में वे विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर पहुंची और यहां समय बिताया था। इस दौरान रक्षा मंत्री मिग-29K में भी बैठी और उन्होंने रात के वक्त उड़ान का निरीक्षण किया। निर्मला सीतारमण अपने इस दौरे में भारतीय नौसेना की ड्रेस में नजर आईं।