{"_id":"596708354f1c1b25468b478e","slug":"deadly-attack-on-former-bjp-councilor-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात भाजपा के पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात भाजपा के पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर के पूर्व पार्षद प्रतापसिंह पर बुधवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। हमले में पूर्व पार्षद प्रतापसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है। हमला किसी धारदार हथियारों से किया गया था। सूत्रों के अनुसार हमलावर प्रतापसिंह पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।
घायल प्रतापसिंह को बाद में एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हमला भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अलीपुरा क्षेत्र में हुआ। आज सुबह तक भी हमलावरों का कुछ पता नहीं चल पाया।
हमले के बाद जैसे-जैसे भाजपा के नेताओं को पता चला बड़ी संख्या में महाराणा भूपाल चिकित्सालय में पहुंचे। एमबी अस्पताल में भाजपा नेता और पुलिस अधिकारी जानकारी लेते देखे गए।